अमरोहा, अक्टूबर 5 -- प्रेम-प्रसंग में पति की गला घोंटकर हत्या के चार साल पुराने मामले में अपर सत्र न्यायाधीश (विशेष एससी-एसटी एक्ट) की अदालत ने शनिवार को पत्नी और उसके प्रेमी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोनों दोषियों पर 50-50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। निर्णय सुनाए जाने के वक्त अदालत में मौजूद दोनों अभियुक्त, जो अब तक जमानत पर बाहर थे, उन्हें तुरंत न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया गया। मामला मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला सुभाष नगर का है। यहां रहने वाले किसान ओमकार की पत्नी नीतू का मोहल्ले के ही आरिफ से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जब ओमकार को इस बात का पता चला, तो उसने इसका कड़ा विरोध करना शुरू किया। इसी विरोध को रास्ते से हटाने के लिए नीतू ने आरिफ के साथ मिलकर ओमकार की हत्या का षड्यं...