अमरोहा, मार्च 20 -- अमरोहा, संवाददाता। नकली शराब बनाकर बेचने के मामले में गुरुवार को अदालत ने संभल और सैदनगली के दो दोषियों को सात-सात साल कैद की सजा सुनाई। दोषियों पर तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। दोनों जमानत पर थे, अदालत से सजा सुनाए जाने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।यह मामला सैदनगली थाने से जुड़ा था। मुरादाबाद के तत्कालीन आबकारी निरीक्षक मुन्नीराम ने 18 मई 2013 को सैदनगली क्षेत्र में छापा मार संभल शहर की शहजादी सराय निवासी राकेश और सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव मन्नीखेड़ा निवासी अशोक को पकड़ा था। दोनों के कब्जे से अपमिश्रित शराब बरामद की थी। साथ ही मौके से शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और उपकरण भी मिले थे। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश...