अमरोहा, अप्रैल 10 -- अमरोहा, संवाददाता। अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दे किसान की पत्नी से दुष्कर्म करने वाले युवक आशीष को अदालत ने दस साल तो वहीं दोषी के पिता ब्रजपाल को धमकी देने में दोषी मानते हुए तीन साल जेल की सजा सुनाई। दोषियों पर 6 हजार हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। मामला गजरौला थाने में जुड़ा था। क्षेत्र के एक गांव में किसान का परिवार रहता है। उनकी पत्नी से गांव का ही रहने वाला आशीष अश्लील हरकतें करता था। उसने गांव में अवैध तरीके से क्लीनिक खोल रखा था। विरोध करने पर आशीष के पिता ब्रजपाल ने भी पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी थी। इसी बीच 2 दिसंबर 2019 को आशीष ने नहाते समय पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीरें खींच ली थीं और बाद में उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया था। इसके बाद आशीष ने तमंचे के बल पर पीड़िता के साथ कई दिनो...