सुपौल, अप्रैल 9 -- सरायगढ़। भपटियाही पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार रात कोर्ट वारंटी झिलाडुमरी पंचायत के विशनपुर गांव वार्ड आठ निवासी रामानंद यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रामानंद यादव के विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत था। वह कई वर्षों से फरार चल रहा था। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है। गिधरपट्टी से वारंटी गिरफ्तार:भीमपुर। छातापुर थाना क्षेत्र की सोहटा पंचायत स्थित गिधरपट्टी गांव से मंगलवार रात पुलिस ने न्यायालय के वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बुधवार को पुलिस ने अभियुक्त खिलानंद यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि न्यायालय के वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.