गिरडीह, मई 1 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिलाअधिवक्ता संघ के महासचिव चुन्नूकांत ने सिविल कोर्ट और वकालत खाना के बीच वाले मार्ग पर सामान्य वाहनों के परिवहन पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर प्राय: हर दिन कोई न कोई अधिवक्ता, अधिवक्ता लिपिक अथवा कोर्ट में आने वाले पक्षकार वाहनों की चपेट में आकर जख्मी हो रहे हैं। चुन्नूकांत ने नगर थाना प्रभारी, यातायात पुलिस और नगर निगम को पत्र लिखकर अविलंब इस पर कार्रवाई की मांग की है। कहा है कि अन्यथा चार दिनों के बाद अधिवक्ता सड़क पर उतरकर इसका विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि इस रोड पर चलना दुर्घटना को आमंत्रण देना है। यह भी पढ़ें- तहसीलदार का स्थानांतरण नहीं हुआ तो 4 मई से होगा आंदोलन वकालत खान से कोर्ट आने जाने के क्रम में आए दिन कोई ना कोई जख्मी होता है। गुरुवार को अधिवक्ता सुधीर कुमार टो...