रुडकी, मार्च 23 -- देहरादून रोड स्थित जेल के पास कोर्ट रोड तिराहे पर जलभराव की समस्या से राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर जमा पानी के कारण आवागमन बाधित हो गया है और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, हल्की बारिश के बाद ही यहां पानी भर जाता है, जिससे सड़क की स्थिति खराब हो जाती है। सबसे अधिक परेशानी दो पहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को हो रही है। पानी में गड्ढे दिखाई नहीं देने के कारण वाहन चालकों के गिरने का खतरा बना रहता है, वहीं पैदल चलने वालों को भी पानी के बीच से गुजरना मजबूरी बन गया है। राहगीरों और क्षेत्रवासियों ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग को इस समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण हर बार यही स्...