प्रयागराज, अक्टूबर 28 -- इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा एक वकील के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर जस्टिस अजय भनोट की अदालत का बहिष्कार करने की धमकी देने के एक दिन बाद, जज के कोर्ट रूम में आज (बुधवार, 28 अक्तूबर को) वकीलों ने भारी हंगामा किया। देखते ही देखते कोर्ट रूम में अफरातफरी मच गई और वकीलों का यह विरोध-प्रदर्शन हिंसक हो गया। आरोप है कि गुस्साए वकीलों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कोर्ट रूम में जज के आसन की तरफ कुर्सियां और अन्य फर्नीचर फेंके। बार एसोसिएशन ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि जस्टिस भनोट ने एक वकील को पुलिस अधीक्षक (SP) से माफी मांगने के लिए मजबूर किया। वकील ने इस बात पर आपत्ति जताई थी कि SP उस कतार में बैठे थे, जो आमतौर पर वकीलों के लिए आरक्षित होती है। बार एसोसिएशन ने बताया कि जस्टिस भनोट के कोर्ट रूम में पुलिस अधिकारि...