गाज़ियाबाद, जून 28 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मुकदमे की सुनवाई के दौरान कोर्ट रूम में महिला के साथ अश्लील हरकत और मोबाइल से वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर कोर्ट परिसर में हंगामा हुआ।

घटना का विवरण गैलरी में वीडियो मिलने पर जज ने आरोपी का मोबाइल जब्त करा दिया। पीड़िता की शिकायत कविनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-2 में रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 23 जून को एक मामले की सुनवाई के सिलसिले में पॉक्सो अदालत में पेशी पर पहुंची थीं। दोपहर करीब डेढ़ बजे विपक्षी राजीव सचदेवा ने कोर्ट रूम के अंदर उन्हें अश्लील इशारा किया।

आरोपी की धमकी उसने उन्हें धमकाते हुए कोर्ट के बाहर निकलने पर अंजाम भुगत लेने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि इसी दौरान आरो...