कोर्ट मोड़ के समीप गिट्टी लदा ट्रेलर पलटा, कुछ देर बाधित रहा यातायात
रामगढ़, जून 1 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर कोर्ट मोड़ के समीप सोमवार शाम करीब 6 बजे गिट्टी लदा ट्रेलर संख्या जेएच 02 बीएम 4790 अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना के बाद मुख्य मार्ग पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित हो गया और सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना की हाईवे पेट्रोलिंग टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को सड़क से हटाने का कार्य शुरू कराया। काफी मशक्कत के बाद ट्रेलर को मुख्य मार्ग से हटाया गया। जिसके बाद यातायात को सामान्य किया जा सका। दुर्घटना में ट्रेलर के चालक और उपचालक को हल्की चोटें आई हैं। यह भी पढ़ें- पाइप लदा ट्रक पलटा, चालक व खलासी घायल दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर यातायात व्यवस्था संभालते हुए आवागमन को सुचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.