कोर्ट मैरेज करने पहुंचे जोड़े को लेकर जमकर हुआ हंगामा
बस्ती, अक्टूबर 6 -- बस्ती, निज संवाददाता। कचेहरी में एक प्रेमी जोड़े को लेकर जमकर हंगामा हुआ। यह प्रेमी जोड़ा कचेहरी में कोर्ट मैरेज करने आया था। लड़की बहुसंख्यक तथा लड़का अल्पसंख्यक समुदाय का है। इसकी सूचना मिलने पर विश्व हिन्दू महासंघ ने शादी को रोक दिया। अब यह जोड़ा सिविल लाइन पुलिस चौकी के देखरेख में है। लड़की के परिजन मुकदमा दर्ज कराने की बात कर रही है। विश्व हिन्दू महासंघ ने इस घटना को लव जेहाद बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। नगर थानाक्षेत्र की एक युवती और कलवारी थानाक्षेत्र का एक युवक मैरिज कोर्ट के पास पहुंचा था। कागजी कार्रवाई पूरा कर विवाह की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान इसकी सूचना लड़की के परिजनों ने विश्व हिन्दू महासंघ के सदस्यों को दी। इसके बाद महासंघ के सदस्य कोर्ट के सामने पहुंच गये। वहां पर जमकर हंगामा होने लगा। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.