कोर्ट मैरिज से रोकने पर वकीलों का बवाल, चैंबर में बंद करके मां-बेटे को पीटा, युवती से अश्लीलता
संवाददाता, जुलाई 26 -- लखनऊ में छोटी बहन को कोर्ट मैरिज करने से रोकने पर वकीलों ने युवक,उसकी मां, बहन और दोस्त को बंधक बनाकर पीटा। बुजुर्ग मां पर कुर्सी से कई बार हमला किया, जिससे वह बेहोश हो गईं। आरोप है कि वकीलों ने चैंबर में बंधक बनाकर पीड़ित की बड़ी बहन से अश्लीलता भी की। पीड़ित ने आरोपी छह नामजद समेत 14 वकीलों के खिलाफ वजीरगंज कोतवाली में एफआईआर कराई है। बाराबंकी के नवाबगंज निवासी पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनकी छोटी बहन शुक्रवार को लखनऊ के एक युवक से कोर्ट मैरिज करने जा रही थी।कोर्ट मैरिज रोकने पर वकीलों ने पीटा उसके कहने पर पीड़ित अपनी मां, बड़ी बहन और एक दोस्त के साथ कैसरबाग में पुराना हाईकोर्ट के पास पहुंचा था। दोपहर करीब तीन बजे मोबाइल पर बात करने पर छोटी बहन ने उन्हें सिविल कोर्ट में वकील प्रशांत के चैंबर में बुलाया। जब वह चैंबर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.