फरीदाबाद, जून 25 -- कोर्ट मैरिज से नाराज होकर जानलेवा हमला करने वाले दो गिरफ्तार पलवल, अजित कुमार। कोर्ट मैरिज से नाराज लड़की पक्ष की ओर से लड़के के पिता पर जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान भीम सिंह और सौरभ के रूप में हुई है। मामले में अब तक चार युवकों को गिरफ्तार किया जा चुका है। नेमवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनके बेटे नरेश ने करिश्मा के साथ मर्जी से कोर्ट मैरिज की थी। इस शादी से लड़की के परिजन और रिश्तेदार नाराज थे और लड़के के परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। यह भी पढ़ें- कोर्ट मैरिज से नाराज हमला करने वाले दो गिरफ्तार इसे देखते हुए नवविवाहित जोड़ा मार्च 2026 में पलवल के सेफ हाउस में भी रहा था। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपियों ने सेफ हाउस आकर भी उन्हें डरा...