हापुड़, मई 18 -- गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। नगर निवासी एक महिला ने कोर्ट मैरिज के दो माह बाद ही पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।नगर के मोहल्ला निवासी दीपिका ने बताया कि उसने अपनी मर्जी से सौरव निवासी आदर्श नगर के साथ 11 मार्च को कोर्ट मेरिज कर लिया था। उसके बाद 10 दिन बीतने के बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने उसको दहेज लिए प्रताड़ित करते हुए मारपीट करते हुए दहेज की मांग करने लगे। यह भी पढ़ें- पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा उसने दहेज को लेकर मना किया तो उसके बाद उसका देवर गौरव भी मारपीट करता था। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने ...