शाहजहांपुर, मई 30 -- शाहजहांपुर। शाहजहांपुर कचहरी में कोर्ट मैरिज कराने पहुंचे एक प्रेमी युगल को सदर बाजार थाना पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। दोनों सीतापुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। महिला विवाहित है और अपने पति को छोड़कर दूसरे समुदाय के युवक के साथ कोर्ट मैरिज करने पहुंची थी। बार एसोसिएशन के महासचिव राजेश अवस्थी ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब एक बजे प्रेमी युगल कचहरी पहुंचा और विवाह संबंधी प्रक्रिया शुरू करने के लिए एक अधिवक्ता से संपर्क किया। दस्तावेजों की जांच के दौरान पता चला कि दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। दोनों को उनके हवाले कर दिया गया। बताया जा रहा है कि युवक ट्रक चालक है और दोनों परिवार की सहमति न मिलने के कारण शाहजहांपुर में विवाह करने पहुंचे थे। महिला अपने साथ कुछ जेवर भी लाई थी।...