मेरठ, जून 19 -- कलक्ट्रेट में कोर्ट मैरिज करने पहुंचे प्रेमी युगल को युवती के परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद परिसर में हंगामा हो गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की हो गई। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाकर मामला शांत कराया। जानकारी के अनुसार, युवक और युवती दोनों ब्रह्मपुरी के हैं। युवती घर से निकल गई थी, जिसके बाद उसके पिता उसे तलाशते हुए ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी एक युवक के साथ कलक्ट्रेट में कोर्ट मैरिज कराने पहुंची है। सूचना मिलते ही युवती के भाई समेत अन्य परिजन कलक्ट्रेट पहुंच गए और उन्हें पकड़कर हंगामा कर दिया। वहीं थाने में युवती ने खुद को बालिग बताते हुए कहा कि वह अपनी मर्जी से युवक से शादी करना ...