कोर्ट में होगा सहारा सिटी दुष्कर्म के आरोपियों का बयान
जमशेदपुर, सितम्बर 3 -- जमशेदपुर। विशेष पोक्सो अदालत में मानगो सहारा सिटी दुष्कर्म मामले के आरोपियो के बचाव में बयान कलमबद्ध होगा। इसके लिए अदालत में आठ सितंबर को निर्धारित हुआ है। अदालत में अभी 22 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई चल रही है। इनमें दो तत्कालीन डीएसपी, थाना प्रभारी समेत अन्य शामिल हैं। जबकि, सहारा सिटी की नाबालिग से दुष्कर्म और वीडियो बनाकर धमकाने के मामले में पहले जमशेदपुर की अदालत से तीन दोषियों इंद्रपाल सैनी, शिव कुमार महतो व श्रीकांत महतो के खिलाफ 25-25 वर्ष की सजा सुनाई गई थी। मालूम हो कि, मानगो थाना में 18 जनवरी 2019 को पोक्सो अधिनियम एक्ट के तहत सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.