मैनपुरी, मार्च 12 -- मैनपुरी। बिजली चोरी के केस स्पेशल जज ईसी एक्ट कोर्ट में विचाराधीन हैं। आरोपी जमानत कराने के बाद कोर्ट में उपस्थित नहीं हो रहे हैं। जिससे पत्रावली आगे नहीं बढ़ पा रही है। कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते बिना जमानती वारंट जारी किए हैं। अधिवक्ता देवेंद्र सिंह कटारिया ने बताया कि अपर जिला न्यायाधीश ईसीएक्ट राकेश पटेल द्वारा जनवेद निवासी नगला रते थाना करहल, मनोरमा कुमारी निवासी गोटपुर थाना करहल, अवधेश निवासी गढ़िया, छविराम शाक्य निवासी मदरऊ निवासी कुर्रा, रुपलाल निवासी थाना किशनी, रामनाथ मोहल्ला फर्रास थाना घिरोर के खिलाफ बिना जमानती वारंट जारी किए गए है। सुनवाई की अगली तारीख 11 मई निर्धारित की गई है। वहीं अधिवक्ता ने बताया कि पुलिस द्वारा बिजली मुकदमों को तामील कराने में लापरवाही बरती जा रही है। राष्ट्रीय लोक अदालत कल, लाभ उठाएं म...