रुडकी, जून 24 -- रुड़की, संवाददाता। भगवानपुर क्षेत्र के एक होटल में हुए विवाद के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में एक और आरोपी ने आसानी से कोर्ट में सरेंडर कर दिया लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लग पाई। भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र में 18 मई को सड़क किनारे कलीम निवासी देवबंद, सहारनपुर का शव मिला था। कलीम के शरीर पर चोट के निशान मिलने पर पुलिस ने हत्या की आशंका जताकर मामले की जांच शुरू कर दी थी। जांच के बाद पुलिस ने सौरभ चौहान, अंकित चौहान, हर्ष और विशाल सैनी को गिरफ्तार किया था। उन्होंने कलीम की पीटकर हत्या कर शव कार से सड़क किनारे फेंकने की बात कही थी। यह भी पढ़ें- कोर्ट में हत्या के एक और आरोपी का सरेंडर उन्होंने अपने दो और साथियों के नाम भी पुलिस को बताए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...