रुडकी, मई 3 -- ​मंगलौर, संवाददाता। एक विवादित भूमि पर देर रात गुपचुप तरीके से निर्माण कार्य करने को लेकर हंगामा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ भी आरोपियों ने अभद्रता और गाली-गलौज की। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों से अपनी जान का खतरा बताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ​ग्राम मंडावली निवासी प्रमोद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी जमीन का विवाद वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि शनिवार की रात को विपक्षी मुकुल, संजय और पुष्पा अन्य मजदूरों के साथ मिलकर विवादित स्थल पर अवैध निर्माण कार्य कर रहे थे। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर महिला के साथ की अभद्रता पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने निर्माण कार्य का विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से उनक...