फतेहपुर, जून 25 -- फतेहपुर, संवाददाता। एसडीएम खागा कोर्ट में हिस्सा फांट के वाद में सह खातेदार की अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए लेखपाल पर फर्जी सहमित पत्र दाखिल करने का आरोप है। कास्तकार ने लेखपाल पौली, सहखातेदार और फर्जी हस्ताक्षर करने वाले के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया है। वादी ने पुलिस को सह खातेदार के हस्ताक्षेप समेत कई दस्तावेजी साक्ष्य सौंपे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। खखरेरू थाने के पौली गांव निवासी मोहम्मद असलम ने पुलिस को बताया कि वह आराजी नियाजी गाटा संख्या 446/0.9650 हेक्टेयर सह संक्रमणीय भूमिधर काश्तकार है। बुजुर्गों से मिली जमीन पर वह काबिज है। सह खातेदार शफीकुन्निशां पत्नी मो.सब्बीर ने एसडीएम कोर्ट खागा में हिस्सा फांट का वाद दाखिल किया था। वाद पत्र, विक्रय पत्र में सहखातेदार के अंगूठा का निशान है। लेकिन ...