उरई, अप्रैल 5 -- उरई। नदीगांव क्षेत्र में न्यायालय को गुमराह करने के लिए फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र दाखिल करने का मामला सामने आया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) जालौन, उरई की अदालत में चल रहे एक आपराधिक वाद (संख्या 92/2023) में यह मामला उजागर हुआ। इस पर फर्जी जमानतगीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उक्त मुकदमे में आरोपी राजीव कुमार निवासी वैशाली (बिहार) के विरुद्ध गैरजमानती वारंट जारी किया गया था। वारंट की तामीली के दौरान थाना नदीगांव के उपनिरीक्षक हीरालाल राजपूत ने आरोपी के घर पर जांच की, जहां पता चला कि आरोपी की मृत्यु नहीं हुई है और वह पिछले छह महीनों से घर नहीं आया है। इस संबंध में परिजनों ने लिखित बयान भी दिया, जिसकी रिपोर्ट दिनांक 12 मार्च 2026 को न्यायालय मे...