मुजफ्फरपुर, जुलाई 28 -- मुजफ्फरपुर,हिप्र। ट्रायल के तहत लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित कराया जाएगा। इसकी सूची तैयार की जाएगी। इसमें उन मामलों को प्राथमिकता सूची में ऊपर रखा जाएगा, जिनकी सुनवाई की अधिकतर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कुछ छोटी-छोटी कानूनी तकनीकी बाधाओं के कारण इन मामलों का निष्पादन नहीं हो पा रहा है। अभियोजन निदेशक ने ऐसे मामलों को चिन्हित कर प्राथमिकता सूची तैयार करने का निर्देश लोक अभियोजक व मुख्य अभियोजन पदाधिकारी को दिया है। लोक अभियोजक अजय कुमार ने बताया कि सभी अपर लोक अभियोजकों को अपने कोर्ट में चल रहे मामलों की प्राथमिकता सूची सौंपने का निर्देश दिया गया है। अभियोजन निदेशालय के अनुसार राज्य के सभी न्यायालयों में 49 से अधिक मामलों में ट्रायल चल रहा है। वहीं, पुलिस पेपर रिसीव करने के लिए 859 मामले व आरोप त...