मुजफ्फरपुर, मार्च 28 -- मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता। शराब के साथ जब्त वाहनों की नीलामी पर विभाग ने बड़ा फैसला किया है। उत्पाद उपायुक्त अमृता कुमारी ने कोर्ट में लंबित अपील वादों की सुनवाई तक उन वाहनों की नीलामी पर रोक लगा दी है, जिसके मालिक ने किसी भी कोर्ट में अपील दायर कर रखी है। उत्पाद उपायुक्त ने यह आदेश सभी मद्य निषेध पदाधिकारियों को दिया है। इसके साथ ही कोर्ट में लंबित मामलों की सूची भी जारी की है।उत्पाद उपायुक्त के इस आदेश के बाद स्थिति साफ हो गई है। अब तक डीएम कोर्ट से जारी आदेश के आधार पर वाहनों की नीलामी की जाती रही है। लेकिन, इस बीच कोर्ट ने कई नीलामी को अवैध ठहरा दिया है। अवैध ठहराए गए मामलों में विभाग असमंजस की स्थिति में फंस गया। एक तरफ उसने वाहन की नीलामी कर दी, दूसरी तरफ कोर्ट ने नीलामी को अवैध करार दिया। इसके बाद वाहनों क...