कोर्ट में राहुल गांधी पर होगी फिर सुनवाई, श्रीराम पर टिप्पणी करने के मामले में निगरानी अर्जी स्वीकार
वाराणसी, जून 10 -- अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी में भगवान श्रीराम पर कथित टिप्पणी के मामले में विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) यजुवेंद्र बिक्रम सिंह की कोर्ट में बुधवार को निगरानी अर्जी स्वीकार कर ली गई। कोर्ट ने लोअर कोर्ट को निर्देशित किया कि उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुसार पुनः सुनवाई कर आदेश पारित किया जाए। अब परिवाद पत्र पर अवर न्यायालय में पुनः सुनवाई होगी। पिछले दिनों कोर्ट ने निगरानी अर्जी पर सुनवाई के बाद आदेश के लिए दस जून की तिथि निर्धारित की थी। प्रकरण के अनुसार अधिवक्ता हरीशंकर पांडेय ने कोर्ट में रिवीजन अर्जी दाखिल की थी। अर्जी के मुताबिक भारतीय संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अमेरिका के बोस्टन में 21 अप्रैल को पहुंचे थे। यहां ब्राउन यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स के साथ उनका एक सेशन था, जिसमें राहुल गांधी ने भगवान श्रीराम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.