कोर्ट में मारेंगे, जज को पसीना आएगा; बस इस गाने के लिए हो गई सिंगर अंकित बालियान की हत्या!
नई दिल्ली, अगस्त 31 -- यूपी के शामली में मारे गए हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान के मर्डर के पीछे उसका ही एक गाना था। इस गाने के बोल थे, 'कोर्ट में मारेंगे मेरी जान, जज को पसीना आएगा' यह गाना वैसे तो साढ़े तीन साल पहले रीलीज हुआ था लेकिन गाने के बोल कुछ अपराधियों को परेशान कर रहे थे। उन्हें शक था कि अंकित बालियान विरोध गैंग से मिलकर उन्हें डराने के लिए इस तरह के गाने रीलीज कर रहा है। अंकित को इसे लेकर गाना रीलीज होने के बाद ही दिल्ली में धमकाया भी गया था। यह खुलासा शामली के एसपी एनपी सिंह ने सोमवार की सुबह अंकित हत्याकांड में शामिल दो शूटरों के मारे जाने के बाद किया। एसपी ने बताया कि शूटरों को गोगी गैंग के गोलू शाहपुरिया ने ही भेजा था। दोनों को बताया गया था कि शामली में दो लड़के मिलेंगे। इनके साथ मिलकर अंकित बालियान की हत्या करनी है। इसी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.