बरेली, फरवरी 26 -- फरीदपुर, संवाददाता। घर से लापता युवती के पुलिस ने कोर्ट में बयान दर्ज कराए। युवती ने प्रेमी के साथ जाकर प्रेम विवाह करने का खुलासा किया। इसके बाद कोर्ट ने युवती को प्रेमी के सुपुर्द कर दिया। एक जनवरी को फरीदपुर के रामगंगा कटरी के एक गांव के परिवार की 19 वर्षीय युवती घर से लापता हो गई। युवती के परिवार वालों ने ऋषिपाल के बेटे, उनके मौसेरे भाई सुरेश प्रधान और उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। सुरेश प्रधान पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया। गुरुवार को पुलिस ने युवती को कोर्ट में पेश किया। युवती ने कोर्ट में कहा कि वह अपनी इच्छा से विकास के साथ गई थी। उसने सिद्ध बाबा मंदिर में प्रेम विवाह किया। परिवार वाले उसके प्रेम विवाह से नाराज थे। इसलिए उन्होंने मुकदमा दर्ज करा दिया। कोर्ट ने बयान दर्ज कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.