हरिद्वार, मार्च 23 -- जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में फर्जी तरीके से जमानत लिए जाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए चार पेशेवर जमानतियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि यह लोग अलग-अलग मामलों में पैसे लेकर जमानत दिलाते और कोर्ट के सामने झूठे शपथपत्र पेश करते थे। पुलिस के अनुसार, 23 मार्च को रोशनाबाद स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय में सरकार बनाम रोशन लाल प्रकरण की सुनवाई के दौरान चार लोग जमानती के रूप में पेश हुए। मुकेश कुमार उर्फ मोनू की ओर से उज्ज्वल सिंह, रोशन लाल की ओर से नरेश प्रताप बहुगुणा और नरेश पुत्र चंद्रमण, जबकि राजेश कुमार की ओर से कमलेश जमानती बने। जांच में पाया गया कि सभी पेशेवर जमानती हैं और कई मामलों में अलग-अलग आरोपियों की जमानत लेने के बावजूद शपथपत्र में इसका उल्लेख नहीं किया। लिहाजा, कोर्ट को गुमराह करने के आ...