मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद कचहरी परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रवेश द्वार पर आने-जाने वालों की जांच की जा रही है। हालांकि, प्रवेश द्वार पर स्कैनर नहीं होने से बैग या अन्य सामान की ढंग से जांच नहीं हो पाती। इसके अलावा परिसर की सुरक्षा व निगरानी के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं वाले पांच वाच टावरों का निर्माण सालभर में शुरू भी नहीं हो सका है। वाच टावर का निर्माण स्टेशन रोड की ओर से आने वाली सड़क, कोर्ट हाजत के निकट, बार एसोसिएशन, वकालखाना भवन, संयुक्त भवन व कंपनीबाग की ओर से आने वाली सड़क में कचहरी के प्रवेश द्वार के पास होना है। इसमें सीसीटीवी के साथ सुरक्षा के अत्याधुनिक इंतजाम होंगे। वाच टावर निर्माण पर 35.5 लाख खर्च होना है। भवन निर्माण विभाग को चार महीने में निर्माण करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.