दरभंगा, जुलाई 4 -- अचलेंद्र झा,लहेरियासराय। पूणिया सांसद राकेश रंजन उर्फ पप्पू यादव व चन्द्रकांत सिंह ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट, दरभंगा में सदेह उपस्थिति दर्ज कराई। इसमें अभियोजन पक्ष की ओर से बहस हुई। आगामी 10 जुलाई को बचाव पक्ष की बहस के लिए तारीख निर्धारित की गई है। मामला वर्ष 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव का है। उसमें अनुमति प्राप्त अवधि की समाप्ति के बाद हेलीकॉप्टर उतारने तथा बिना अनुमति लिए दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अपने दल के प्रत्याशी चन्द्रकांत सिंह के समर्थन में सभा करने के आरोप में पप्पू यादव और चंद्रकांत सिंह पर केवटी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया गया था।बताया जाता है कि प्रत्याशी चंद्रकांत सिंह ने 23 अक्टूबर 2015 को चु...