नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- 'तुझे छोड़ूंगी नहीं... कोर्ट में घसीटूंगी और जेल भिजवाऊंगी।' आम आदमी पार्टी की राजस्थान महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गायत्री बिश्नोई के इस बयान ने पंजाब की सियासत में हलचल बढ़ा दी है। बाड़मेर की रहने वाली गायत्री बिश्नोई ने पंजाब के भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मामला चंडीगढ़ के एक सरकारी बंगले से शुरू हुआ था, लेकिन अब आरोप-प्रत्यारोप चरित्र हनन और कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गए हैं।कांग्रेस विधायक ने उठाए सवाल, AAP नेता भड़कीं दरअसल, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चंडीगढ़ के सेक्टर-39 स्थित पंजाब के कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह के सरकारी आवास को लेकर सवाल उठाए। खैरा ने आरोप लगाया कि दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस बंगले पर कथित ...