फरीदाबाद, मार्च 8 -- फरीदाबाद। अदालत में गवाही न देने का दबाव बनाने पर एक दिव्यांग युवक और उसके परिजनों के साथ मारपीट की गई। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने शनिवार को पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-30 एत्मादपुर गांव निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि वह दोनों पैरों से दिव्यांग है। शिकायतकर्ता के अनुसार सात मार्च की रात करीब 9:00 बजे वह अपनी कॉलोनी में बैठा हुआ था। इसी दौरान आकाश, अक्षय, अनुराग, शिवा, आर्यन, जितेंद्र उर्फ मिंटू, अमित, विकास और कुनाल सहित करीब 10 लोग लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर वहां आ पहुंचे।आरोप है कि आरोपियों ने कहा कि अगर वह कोर्ट में गवाही देने गया तो उसे और उसके परिवार को जान से मार देंगे। आरोपी अनुराग ने उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.