जमशेदपुर, मार्च 19 -- बिष्टूपुर पुलिस ने सोमवार को जमशेदपुर की अदालत में एसिया उपाध्यक्ष देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी का बयान दर्ज कराया। उद्योगपति के पुत्र कैरव गांधी ने कोर्ट में घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस जेल में बंद आरोपियों का टीआई परेड करा सकती है। मालूम हो कि एसिया उपाध्यक्ष देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी का कार समेत अपहरण 13 जनवरी की दोपहर बिष्टूपुर स्थित लिंक रोड से हुआ था। पुलिस तीन टीम बनाकर कैरव गांधी की तलाश में बिहार-झारखंड के विभिन्न शहरों में छापेमारी कर रही थी। पुलिस की सख्ती बढ़ने पर अपराधियों ने कैरव गांधी को 26 जनवरी की रात बरही के हाइवे से छोड़ दिया। इसके बाद पुलिस टीम ने कोलकाता, पटना, गया, नवादा व अन्य जगहों से करीब दर्जन भर अपराधियों को दो बार के छापेमारी अभियान में पकड़कर जेल भेजा। जबकि, घटनास्थल...