अररिया, मई 30 -- अररिया, विधि संवाददाता शनिवार को पीपी कार्यालय में स्पेशल पीपी व एपीपी की बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता लोक अभियोजक (पीपी) रामानंद मंडल ने की। बैठक के माध्यम से न्यायमंडल अररिया में लंबित सेशन से संबंधित वादों के त्वरित निष्पादन की दिशा में पहल करने पर चर्चा किया गया। बैठक में उपस्थित स्पेशल पीपी व सभी उपस्थित एपीपी से चर्चा करते हुए लोक अभियोजक (पीपी) रामानंद मंडल ने कहा कि मुकदमों के तीव्रता से निष्पादन करने की दिशा में न्याय मंडल अररिया में एसपी द्वारा गठित अभियोजन शाखा के जरिये अभियोजन साक्षियों को बुलवायें, जिससे मामले के निष्पादन में तेजी आ सके। आईओ व चिकित्सक की गवाही जिस केस में नहीं हुआ है, उस केस की सूची बनाएं और एसपी के माध्यम से वैसे गवाहों को बुलाने में पहल की जाय। वहीं, मुख्य रूप से संगीन केसों में प्राथम...