मधुबनी, मार्च 16 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। जिला कोर्ट में अवैध पार्किंग करने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को सख्त कार्रवाई की। ट्रैफिक थाना प्रभारी नीलमणि रंजन के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने बाइक चालकों पर करीब 75 हजार रुपए का चालान काटा। जिला कोर्ट कैंपस में जगह-जगह नो पार्किंग जोन में बाइक लगाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई की। कैंपस के अलावा कचहरी रोड में भी नो पार्किंग जोन में बाइक लगी थी। जांच के दौरान कुछ चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं पाया गया। कई लोगों के पास प्रदूषण सर्टिफिकेट नहीं था। ट्रैफिक थानाध्यक्ष ने बताया कि 20 वाहन चालकों को करीब 75 हजार का चालान काटा गया है। नो पार्किंग जोन में वाहन लगाने के लिए चालान काटा गया है। इसके अलावा ड्राइविंग लाइसेंस एवं कई अन्य कागजात नहीं रहने के आरोप में भी चालान काटा गया।...