धनबाद, अप्रैल 2 -- धनबाद। कोर्ट में अभियोजन पक्ष को पूर्ण सहयोग देने को लेकर बुधवार को पुलिस मुख्यालय में बैठक हुई। कुर्की वारंट समेत न्यायालयों के अन्य आदेशों पर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश और स्पीडी ट्रायल वाले मामलों पर विशेष फोकस रहा। गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। कोर्ट के काम में लापरवाही पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई। पारदर्शिता और समय पालन को प्राथमिकता देते हुए कार्य के निष्पादन का आदेश दिया गया। डीएसपी मुख्यालय दो धीरेंद्र नारायण बंका ने पूर्व के निर्देशों की समीक्षा कर कोर्ट नोडल अधिकारियों को हर मुकदमे से संबंधित सूचनाओं को नियमित रूप से अपडेट करने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...