बेगुसराय, मार्च 15 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार के सिविल कोर्ट में अटेंडेंट की बहाली के लिए रविवार को जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में प्रारंभिक परीक्षा हुई। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली की परीक्षा दिन के दस बजे से बारह बजे तक जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा दिन के दो बजे से चार बजे तक आयोजित की गई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश त्रषिकांत ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि किसी केंद्र से कदाचार के मामले में अभ्यर्थियों के निष्कासन की सूचना नहीं है। दोनों पालियों में 17 हजार 348 व 17 हजार 348 अभ्यर्थी आवंटित थे। यह परीक्षा पूर्ण रूप से न्यायालय के माध्यम से ली गई थी। जिले में बनाये गये परीक्षा केंद्रों में एपीएसएम कॉलेज बरौनी, बीपी इंटर स्कूल, बीएसएस कॉलेजिएट इंटर स्कूल, बीआरडीएवी पब्लिक स्कूल, ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.