खगडि़या, मार्च 28 -- खगड़िया । विधि संवाददाता व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित हनुमान मंदिर में धूमधाम से वृहस्पतिवार से चल रहे 24 घंटे का अष्ट्याम के साथ रामनवमी पूजा संपन्न हुआ। ध्वजारोहण एवं हवन के धुआं से पूरा परिसर सुगंधित रहा। अधिवक्ता लिपिक संघ के सचिव उदय कुमार यादव एवं ललन प्रियदर्शी ने बताया कि कोर्ट कर्मचारी उदयकांत मिश्र एवं पंडित बोलबम ने रामनवमी पर्व का विधिवत पूजा-अर्चना कराए। हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे के उद्घोष से अनवरत 24 घंटे का अष्ट्याम में कई तरह के कलाकारों द्वारा नाच और करतब के साथ संपन्न हुआ। मौके पर जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष चंद्रदेव प्रसाद यादव एवं कई वरीय और कनीय अधिवक्तागण, कोर्ट के स्टाफगण तथा सैकड़ों अधिवक्ता लिपिक सक्रिय रुप से उपस्थित थे। प्रसाद वितरण के साथ पूजा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.