हाजीपुर, जून 21 -- नगर के हेलाबाजार के महाप्रभुजी मंदिर परिसर में कोर्ट के सेवानिवृत्त पेशकार सुनील सिंह के निधन पर पर शोक सभा का आयोजन किया गया। वीर कुंवर सिंह संस्थान के तत्वावधान में आयोजित शोक सभा की अध्यक्षता सचिव अजय सिंह ने की। इस मौके पर उपस्थित लोगो ने सुनील सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि दी। स्व.सुनील सिंह भगवानपुर के रहसा गांव के रहने वाले थे। अधिवक्ता जय प्रकाश मोहन, रामबाबू सिंह, अधिवक्ता एवं कांग्रेस नेता युवराज सुनील सिंह, मुकेश रंजन, रतन कुमार, शिवनाथ सिंह, अधिवक्ता हरेश कुमार सिंह आदि ने श्रद्धांजलि दी है। अमिताभ सिंह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...