समस्तीपुर, मार्च 9 -- समस्तीपुर। कोर्ट परिसर से रविवार को तीन अदालतों के महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी सूरज कुमार को गिरफ्तार कर चोरी गए सभी दस्तावेज कबाड़ी की दुकान से बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, रविवार को सूरज ठेला लेकर कोर्ट परिसर में दाखिल हुआ। उसने सीजेएम कोर्ट, एसीजेएम-1 कोर्ट और उत्पाद प्रथम कोर्ट के कई महत्वपूर्ण दस्तावेज चुरा लिए। उसने दस्तावेजों को बहादुरपुर स्थित एक कबाड़ी की दुकान पर ले जाकर बेच दिया।घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रात भर छापेमारी की और आरोपी सूरज को स्टेशन परिसर से दबोच लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कबाड़ी की द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.