सिमडेगा, दिसम्बर 16 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डालसा के द्वारा मंगलवार को सिविल कोर्ट परिसर में जागरुकता स्टॉल लगाया गया। स्टॉल के माध्यम से लोगों को विभिन्न तरह के कानुनो की जानकारी दी गई। इसके अलावे गरीब, महिला, दिव्यांग, वरिष्ठजन, एसटी एससी वर्ग आदि को मिलने वाले नि:शुल्क कानूनी सहायता के संबंध में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि 21 दिसम्बर को नगर भवन में मेगा इम्पावरमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप के माध्यम से विभिन्न विभागों के द्वारा जरुरतमंदो का लाभ दिलवाया जाएगा। इधर स्टॉल के माध्यम से समाज कल्याण विभाग के सहयोग से विशेष सहायता वाले लोगों के बीच सहायक उपकरण का भी वितरण पीडीजे राजीव कुमार सिन्हा के द्वारा किया गया। मौके पर पीडीजे ने सभी लोगों से कानून के प्रति जागरुक होकर सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। मौके पर कई न्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.