कोर्ट परिसर में रिटायर्ड सैनिक से मारपीट में दो वकीलों पर मुकदमा
कन्नौज, मई 22 -- कन्नौज। जिला न्यायालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक रिटायर्ड सैनिक ने दो अधिवक्ताओं पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया। मामले को लेकर पीड़ित ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव धीरपुर निवासी गिरीश चंद्र यादव ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह 19 मई की दोपहर वह अपने न्यायिक कार्य से कोर्ट परिसर पहुंचे थे। वहां वह परिचित अधिवक्ता के बस्ते पर बैठे हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान दो अधिवक्ता अचानक आक्रोशित हो गए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। साथ ही खाने में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित के मुताबिक पूरी घटना कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। रिटायर्ड सैनिक ने आरोपित अधिवक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं घटना को लेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.