बांका, जून 16 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित कोर्ट परिसर एवं उसके आसपास बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए बांका पुलिस ने विशेष सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा कोर्ट परिसर के बाहर गैर जिम्मेदाराना तरीके से खड़ी की गई मोटरसाइकिलों को सुरक्षित रूप से थाना परिसर में ले जाकर रखा जा रहा है, ताकि वाहन चोरी जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। यह भी पढ़ें- कोडरमा थाना क्षेत्र से दिनदहाड़े बाइक की चोरीपुलिस की निगरानी अभियान इस दौरान थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि, कोर्ट परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अपने निजी वाहनों से पहुंचते हैं। कई बार वाहन मालिक जल्दबाजी या लापरवाही में अपनी बाइक को असुरक्षित स्थानों पर खड़ी कर देते हैं, जिसका फायदा उठाकर चोर आसानी से वाहन लेकर फरार हो जाते हैं। ऐसी घटनाओ...