नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। सुप्रीम कोर्ट के जजों के आवास, कोर्ट परिसर और अतिथि गृह में बंदरों की समस्या से निपटने के लिए कर्मचारियों की तैनाती होगी। कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक टेंडर जारी किया। सरकारी ई-मार्केटप्लेस पोर्टल के जरिए जारी एक नोटिस में शीर्ष अदालत ने कहा कि उसका इरादा खुले बाजार से वेंडरों और एजेंसियों से ऑनलाइन बोलियां आमंत्रित करने का है, ताकि ऐसे कर्मचारी उपलब्ध कराए जा सकें जिन्हें 'बंदर भगाने वाले/पकड़ने वाले/हटाने वाले' के तौर पर नियुक्त किया जाएगा। इन कर्मचारियों का काम जजों के रिहायशी बंगलों, सुप्रीम कोर्ट गेस्ट हाउस और अदालत के अन्य परिसरों से बंदरों को भगाना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने करीब 100 कर्मचारियों के लिए निविदा आमंत्रित की है। नोटिस के मुताबिक, यह नियुक्त...