वार्ता, दिसम्बर 10 -- उत्तर प्रदेश के मथुरा की एक अदालत ने फरह क्षेत्र के एक ग्राम प्रधान को फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल में डालने के मामले में हाथरस कोतवाली प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। मामले के वादी और फरह क्षेत्र के कोह गांव के रहने वाले गजेंद्र सिंह ने बताया कि हाथरस के विशेष अभियान दल (एसओजी) प्रभारी धीरज गौतम एवं कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र सिंह राघव भारी पुलिस बल के साथ इसी साल 25 फरवरी को सुबह चार बजे उनके आवास पर दीवार फांदकर पहुंचे और उनके बेटे तथा ग्राम प्रधान हरेंद्र को मारते-पीटते हुए गाड़ी में जबरन बैठा कर ले गए। गजेंद्र सिंह ने बताया कि जाते-जाते वे हरेंद्र तथा उसकी पत्नी के मोबाइल फोन व घर में मौजूद 50 हजार रुपए की नकदी भी ले गए। उन्होंने भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता की धारा 1...