नई दिल्ली, जून 3 -- राजस्थान विश्वविद्यालय में वर्ष 2013 की शिक्षकों की नियुक्तियों को लेकर चल रहा विवाद अब और गहरा गया है। एक ओर राजभवन की ओर से गठित जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई हुई है, तो दूसरी ओर राजस्थान विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (RUTA) के पूर्व अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार ने पूरी प्रक्रिया की वैधता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा गठित एन.सी. गौतम समिति को राजस्थान विश्वविद्यालय अधिनियम, 1946 के प्रावधानों के विपरीत बताते हुए तत्काल निरस्त करने की मांग की है। डॉ. संजय कुमार ने जारी बयान में कहा कि वर्तमान कुलगुरु द्वारा गठित एन.सी. गौतम समिति अधिनियम की धारा 10(7) का उल्लंघन करती है। उनके अनुसार विश्वविद्यालय से जुड़े मामलों की जांच के लिए विधिसम्मत प्रक्रिया पहले ही अपनाई जा चुकी थी, जिसके...