नई दिल्ली, मार्च 1 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। आबकारी नीति मामले में कोर्ट से राहत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर-मंतर पर रैली की। यहां उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि इस केस में कोई सुबूत नहीं है। केजरीवाल ने कहा कि जीवन में मैंने ईमानदारी कमाई है और हमेशा देश से प्यार किया है। आम आदमी पार्टी के संयोजक ने जनसभा में कहा कि चार साल से केंद्र सरकार ने षड्यंत्र करके दिल्ली के लोगों को बहुत परेशान किया। आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल 100 करोड़ रुपये खा गया, लेकिन अदालत ने उनके आरोपों को झुठला दिया। उन्होंने कहा की अदालत ने माना कि पूरा केस फर्जी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के दो शीर्ष नेता आम आदमी पार्टी को ठिकाने लगाने के लिए पूरे केस को खुद मॉनिटर कर रहे थे। वह चाहते...