रांची, नवम्बर 17 -- रांची, विशेष संवाददाता। हजारीबाग में वन भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री और नियम विरुद्ध म्यूटेशन से जुड़े केस की आरोपी कारोबारी विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह की अग्रिम जमानत पर सोमवार को सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने एसीबी को दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने एसीबी को तीन दिसंबर तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह के खिलाफ एसीबी ने प्राथमिकी दर्ज की है। यह जमीन हजारीबाग के सदर अंचल के थाना नंबर 252 में स्थित है। इसका खाता नंबर-95, प्लॉट नंबर 1055, 1060 और 848 है, जिसका कुल रकबा 28 डिसमिल एवं खाता नंबर-73, प्लॉट नंबर 812 का रकबा 72 डिसमिल है। यह जमीन सदर अंचल के बभनवे मौजा के हल्का 11 में स्थित है। उक्त खाता प्लॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.