सुल्तानपुर, जून 6 -- सुलतानपुर। धम्मौर थाना के साहपुर सरकन्डेडीह में कूड़ा फेंकने के विवाद में लाठी-डंडा, तलवार आदि से जानलेवा हमला करने के चार आरोपियों की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने रोक लगा दी है। बचाव पक्ष के वकील सन्तोष पाण्डेय ने अर्जी पेश कर आरोपियों की भूमिका से इन्कार किया और रंजिश में केस दर्ज कराने की बात कही। गांव निवासी मो. असलम ने बीती पांच मई को केस दर्ज कराया था। जिसमें कोर्ट ने आरोपी जाबिर अली उसके पुत्रों कौशर अली, आलम और सालम अली की गिरफ्तारी रोक दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...