मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। गायब व अपहृत लड़कियों व महिलाओं के मामले को अक्सर प्रेम-प्रसंग बताकर पुलिस उन्हें ढूंढने में गंभीरता नहीं दिखाती थी। अपहृता के परिजन पुलिस व कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाते रहते थे। कई मामले में तो वर्षों बाद भी इन अपहृताओं को पुलिस ढूंढ नहीं पाती थी। सुप्रीम कोर्ट ने ऐसे मामलों में सख्ती दिखाई तो पुलिस हरकत में आई है। अपहृताओं की बरामदगी को लेकर पुलिस की ओर विशेष अभियान शुरू किया गया है। लड़कियों व महिलाओं के अपहरण के पुराने मामलों की फाइलें खोली जा रही हैं। प्रतिदिन आधा दर्जन से अधिक अपहृताओं को बरामद कर पुलिस बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट में पेश कर रही है। कभी-कभी तो इसकी संख्या दर्जन पार कर जाती है।पुलिस पोर्टल पर साझा की जा रही जानकारी :सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद अपहृत व गायब लड़कियों व महिला...