गांधीनगर, मार्च 27 -- दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल इन दिनों गुजरात में हैं। निकाय चुनाव से पहले 4 दिन की यात्रा पर गुजरात पहुंचे केजरीवाल ने शुक्रवार को दाहोद में 'विजय विश्वास सभा' को संबोधित करते हुए दिल्ली के कथित शराब घोटाले में अदालत से मिली राहत का भी जिक्र किया। उन्होंने ट्रायल कोर्ट से आरोप मुक्त किए जाने पर कहा, 'अदालत ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जैसा कट्टर ईमानदार कोई नहीं है इस दुनिया में।' पंजाब में भ्रष्टाचार मुक्त शासन का दावा करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में उनकी पार्टी की सरकार आएगी तो किसानों के लिए काम करेंगे, महिलाओं को 1000-1000 रुपये दिए जाएंगे, बिजली मुफ्त की जाएगी और बच्चों को अच्छी शिक्षा-रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में भ्रष्टाचार खत्म करने से ...